― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसडीएम और बीडियो ने लगाया ग्राम चौपाल

एसडीएम और बीडियो ने लगाया ग्राम चौपाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा के भटहर दीनापुर गांव में उप जिलाधिकारी और वीडियो पंचायत मछलीशहर ने चौपाल लगाकर दीनापुर गांव में जन समस्याएं सुनी और मुशहर बनवासी को सभी सुविधाएं उपलब्ध की बात कही। जन चौपाल के दौरान बनवासी को आवास तत्काल देने की बात कही गई तथा जिसका राशन कार्ड नहीं था उनके नाम नोट कर बनवासी बस्ती के सभी सफेद कार्ड को लाल कार्ड में परिवर्तित किया गया। आधार कार्ड के लिए पोस्ट ऑफिस मीरगंज में फोन करके आधार कार्ड दीनापुर गांव में आकर बनाने की बात कही गई। जनचौपाल में कई मामलों के निस्तारण के साथ ही दीनापुर मुसहर बस्ती में रास्ता खड़जा लगाकर पूरा करने  के साथ ही पुराने कुएं पर जाली लगवाने, रोजगार के लिए मुशाहों को आसपास के गांव में उपलब्ध रोजगार के लिए सेक्रेटरी अनिल कुमार को आदेश दिया। उप जिलाधिकारी ने भटहर के दो बस्तियों का दौरा किया वहीं चिकित्सा विभाग की टीम भी मौजूद रही। इस अवसर पर जज सिंह अन्ना, प्रधान शर्मिला सरोज, ग्राम विकास अधिकारी पूजा सिंह, सहायक विकास अधिकारी राम निहोर सहित चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद रही।

Share Now...