― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकाउंसलिंग के बाद भरी डी-फार्मा की सभी सीटें

काउंसलिंग के बाद भरी डी-फार्मा की सभी सीटें

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान की डी.फार्मा दो वर्षीय पाठ्यक्रम की काउंसलिंग शुक्रवार को इंजीनियरिंग संस्थान के विशेश्वरैया हाल में की गई। विभागाध्यक्ष डॉ.राजीव कुमार ने बताया कि डी-फार्मा की सभी 66 सीटों पर काउंसलिंग हो गई है। इस पाठ्यक्रम का काफी स्कोप होने के चलते भारी संख्या में विद्यार्थी आवेदन करते हैं। काउंसलिंग के बाद विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस भी जमा कर दिया है। काउंसलिंग सुबह 10:00 बजे से शुरू की गई थी। काउंसलिंग में डॉ.पूजा सक्सेना, डॉ.आलोक दास, डॉ.झांसी मिश्रा, डॉ.आशीष गुप्ता, डॉ.सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र की जाँच विजय प्रकाश मौर्य किया। काउंसलिंग कराने लगभग 200 विद्यार्थी आए थे।

Share Now...