― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीए प्रथम वर्ष प्रवेश के लिये हुई काउंसलिंग

बीए प्रथम वर्ष प्रवेश के लिये हुई काउंसलिंग

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में शुक्रवार को 180 छात्रों का प्रवेश हुआ। बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 77 अंक से लेकर 42 अंक तक वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं प्रवेश हुआ। बीएस.सी. में 201 एवं बीएस.सी. में 129 छात्रों का प्रवेश हुआ। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने साथ हाईस्कूल एवं इंटर के प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति, चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति, आधार कार्ड की मूल एवं छाया प्रति एवं चार फोटो के साथ काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचकर अपनी काउंसलिंग करा सकते हैं। बीए प्रथम वर्ष प्रवेश स्ामिति के संयोजक प्रोफेसर आर.एन.ओझा ने बताया कि 26अगस्त को अनारक्षित वर्ग की 36अंक तक तथा जो विद्यार्थी दिनांक 25 अगस्त को अनुपस्थित थे उनकी काउंसलिंग भी 26 अगस्त को होगी। 28 अगस्त को केवल छात्राओं की 31 अंक तक, 29 अगस्त को अन्य पिछड़ा वर्ग के 35 अंक से 28 अंक तक के अभ्यर्थियों की, 30 अगस्त को अन्य पिछड़ा वर्ग के समस्त बचे हुए समस्त छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग होगी। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के समस्त अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 01 सितम्बर को होगी। बीएससी प्रथम वर्ष प्रवेश समिति के संयोजक प्रो.अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को जीव विज्ञान के 44 अंक तक के व्यक्तियों की तथा गणित के सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इस अवसर पर बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति के प्रो.नरेंद्र राय, प्रो.शशि सिंह, प्रो.सुषमा सिंह, डॉ.धर्मेश राज, डॉ.गीता यादव, डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ.माया सिंह, डॉ.आशिया परवीन, डॉ.शुभ्रा सिंह भारद्वाज, डॉ.पंकज गौतम, डॉ.कुसुम लता पटेल, डॉ.पूनम सिंह, डॉ.छाया सिंह, डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, डॉ.संतोष सिंह(सैन्य विज्ञान), डॉ.आशा सिंह तथा बीएससी प्रवेश समिति के सदस्य प्रो.एस के वर्मा, प्रो.ए.के.शुक्ला, प्रो.के बी यादव, डॉ.विशाल पुंडीर, डॉ.रेनू सिंह ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर उनका प्रवेश किया। चीफ प्रॉक्टर प्रो.रीता सिंह के नेतृत्व में प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने प्रवेश प्रक्रिया में अनुशासन व्यवस्था बनाने में योगदान दिया। उपयुक्त जानकारी तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दी।

Share Now...