Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसआईआर समीक्षा में प्राथमिक विद्यालय कथरीपुर के तीन शिक्षक लापता

एसआईआर समीक्षा में प्राथमिक विद्यालय कथरीपुर के तीन शिक्षक लापता

  • दो का वेतन अवरुद्ध, 26 नवम्बर तक स्पष्टीकरण तलब

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में चल रहे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950के अंतर्गत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान प्राथमिक विद्यालय कथरीपुर, मुंगराबादशाहपुर में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुंगरा बादशाहपुर द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार भाग संख्या 370 और 371 की समीक्षा के समय प्रात: 11:48बजे विद्यालय में केवल शिक्षामित्र गगन सिंह ही उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका की फोटो व्हाट्सएप पर मंगवाए जाने के बाद जो स्थिति सामने आई वह चिंताजनक है। जांच में पता चला कि प्र.प्र.अ.गिरजाशंकर यादव 21 नवंबर से और सहायक अध्यापक विवेक कुमार सिंह 20 से 21 नवंबर तक बिना किसी सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित पाए गए। वहीं, सहायक अध्यापक अक्षय कुमार सिंह, जिन्हें पाँच दिवसीय प्रशिक्षण हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर तैनात किया गया था, वे भी सुबह 11बजे तक परिसर में उपस्थित नहीं मिले, जिससे प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भी प्रश्नचिह्न लगा। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने आख्या प्रेषित की, जिसके आधार पर गिरजाशंकर यादव और विवेक कुमार सिंह का उक्त अवधि का वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दिया गया है, साथ ही अक्षय कुमार सिंह को प्रशिक्षण उपस्थिति का साक्ष्य प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया गया है। सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे 26 नवंबर तक साक्ष्य सहित अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएँ। निर्धारित समय सीमा में स्पष्टीकरण न मिलने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मियों की होगी।