Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरएनसीसी कैडेटों ने निकाली जन जागरूकता रैली

एनसीसी कैडेटों ने निकाली जन जागरूकता रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे पुनीत सागर अभियान के अन्तर्गत कर्नल निकेत सिंह नेगी, कमान अधिकारी, 98 यूपी बटालियन, एनसीसी जौनपुर के निर्देशानुसार कुटीर पीजी कालेज चक्के के एनसीसी कैडेटों ने लेफ्टिनेंट चित्रसेन गुप्ता के नेतृत्व में सामाजिक जन जागरूकता हेतु रैली निकाली। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कैडेटों ने महाविद्यालय के आस-पास के गांव में जाकर लोगों को अनुशासित जीवन जीना तथा    अपने आसपास साफ सफाई एवं सामाजिक बुराइयों एवं उनके उन्मूलन हेतु विशेष रुप से संदेश दिया।