जौनपुर धारा,जौनपुर। 98उ.प्र.वाहिनी एन.सी.सी. के कमान अधिकारी कर्नल निकेत सिंह नेगी के निर्देशन में 26 मई को तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर हाल में वर्ष 2025 में एन.सी.सी.सी प्रमाणपत्र की परीक्षा में उत्तीर्ण एन.सी.सी. कैडेटों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में विभिन्न महाविद्यालयों के एन.सी.सी.कैडेटों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विदाई समारोह के उद्बोधन में कमान अधिकारी ने कैडेटों को देश सेवा को परम सेवा का संदेश देते हुए भारतीय सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के एन.सी.सी. अधिकारियों समेत बटालियन के सुबेदार मेजर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
एनसीसीसी प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन


