जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। कुछमुछ स्थित मां आशा ज्ञानदीप संस्थान में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दौरान छात्रों ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। संस्थान के डायरेक्टर अखिलेश यादव ने शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनएसएस का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। यह राष्ट्र सेवा का भाव जागृत करता है। इस दौरान संरक्षक हवलदार यादव, प्रबंधक अर्चना यादव, अजय यादव, नीरज, उपेंद्र पाल, संजय, विनोद, पंकज, आनंद पाल आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
एनएसएस के छात्रों ने निकाली रैली


