Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरएडी बेसिक व निपुण भारत सेल की टीम ने स्कूलों का किया...

एडी बेसिक व निपुण भारत सेल की टीम ने स्कूलों का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, सिकरारा। मंगलवार को एडी बेसिक सत्य प्रकाश त्रिपाठी निपुण भारत सेल की टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो स्कूलों पर चूल्हे पर मिड डे मील बनने पर नाराजगी जताए। एडी बेसिक ने बीआरसी पर एसएमसी व एआरपी की बैठक में कई अहम निर्देश दिए। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे एडी बेसिक एसपी त्रिपाठी, निपुण भारत सेल के एसपीओ अश्वनी छिमवाल व जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ.अखिलेश सिंह एआरपी सुशील उपाध्याय, अनुपम श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यादव की टीम के साथ सबसे पहले कम्पोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद पहुँचे वहाँ क्लास रूम में जाकर बच्चों से निपुणभारत मिशन के लक्ष्यों से सम्बंधित सवाल किए बच्चों ने बेबाकी से जबाब दिए। स्कूल में चूल्हे पर मिड-डे मील बनने पर नाराजगी जताते हुए भविष्य में ध्यान रखने की नसीहत दी। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय हरबल्लमपुर पहुँचे वहां भी शिक्षण कार्य सन्तोजनक मिला लेकिन मिड-डे मील चूल्हे पर बन रहा था बताया गया कि सिलेंडर चोरी हो गया। जिस पर कड़ी नाराजगी जताए। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पहुँचकर क्लास रूम व डिस्कवरी लैब जाकर बच्चों से सवाल किए जिसका बच्चों ने बेबाकी से जबाव दिया। उन्होंने विद्यालय के विजिटर बुक पर प्रधानाध्यापक अमित सिंह के कुशल नेतृत्व की व विद्यालय की व्यवस्था व शिक्षण कार्य से खुश होकर प्रशंसा की। इसके बाद बीआरसी पर बीईओ आनन्द सिंह के साथ एआरपी एसआरपी की बैठक करके निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के बाबत कई अहम निर्देश दिए। इस दौरान डॉ.कमलेश यादव, अजय मौर्य, शैलेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।