न्यासा देवगन राजस्थान में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. उनके साथ करीबी दोस्त ओरहान अवात्रामणि और अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं. न्यासा देवगन अक्सर ओरहान अवात्रामणि के साथ स्पॉट हो रही हैं.अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की बेटी न्यासा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. वह अब अक्सर मीडिया के कैमरे में कैद होती रहती हैं. अब एक बार फिर से अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी सुर्खियों में हैं. न्यासा देवगन राजस्थान में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. उनके साथ करीबी दोस्त ओरहान अवात्रामणि और अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं. न्यासा देवगन अक्सर ओरहान अवात्रामणि के साथ स्पॉट हो रही हैं.राजस्थान वेकेशन की तस्वीरों को ओरहान अवात्रामणि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. ओरहान वात्रामणि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपने करीबियों और दोस्तों के साथ खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं. ओरहान अवात्रामणि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजस्थान वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में न्यासा देवगन और ओरहान अवात्रामणि के अलावा अन्य दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं.तस्वीरों में इन सभी को ऊंट की सवारी करते और जैसलमेर के रेगिस्तान में तस्वीरें क्लिक करवाते देखा जा सकता है. एक तस्वीर में न्यासा देवगन ओरहान अवात्रामणि को अपनी बाहों में पकड़ी हुई नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ ओरहान अवात्रामणि ने कैप्शन में लिखा, ‘सावधान रहें कि आप किसके साथ यादें बनाते हैं. वे चीजें जीवन भर रह सकती हैं.
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एक बार फिर ओरहान के साथ नजर आईं अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा


