Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक दिन में कस्बे में हुई पांच मौत

एक दिन में कस्बे में हुई पांच मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद कस्बे के विभिन्न मुहल्लों में मंगलवार को एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। एक ही दिन पांच मौतों से कस्बे के लोग दहल गए। इसको लेकर लगातार चर्चा होती रही।

उक्त कस्बे के ताड़तला निवासी श्यामलाल गौतम 64 वर्ष, जीवन राम बरनवाल 62 वर्ष निवासी नासही, हाजी मुस्लिम 68 वर्ष निवासी सैयदहास, कल्लू खान 67 वर्ष निवासी काजीअहमद नूर तथा चंद्रावती देवी 61 वर्ष निवासी मखदुमपुर की मौत हो गयी। सुबह से पूरे कस्बे के लोग एक घर पहुंचने के बाद दूसरी मौत की सूचना मिलने पर दूसरे फिर तीसरे फिर चौथे व पांचवे जगह पहुंच कर दुख व्यक्त करते रहे। कस्बे में पहली बार इस तरह की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।