Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरउपचुनाव के लिये क्रमिकों को दिया गया प्रशिक्षण

उपचुनाव के लिये क्रमिकों को दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में पंचायत उप निर्वाचन के लिए नियुक्त मतदान एवं मतगणना कार्मिको का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पंचायत उप निर्वाचन माह अगस्त-सितम्बर 2023 का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। जिसके द्वारा मतदान 06 सितम्बर 2023 को सुबह 7ः00 बजे से शाम 5.00 बजे तक एवं मतगणना 08 सितम्बर को प्रातः 8.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक सम्पन्न कराया जाना है। पंचायत उप निर्वाचन माह अगस्त-सितम्बर में कुल 03 ग्राम पंचायत प्रधान एवं 02 सदस्य क्षेत्रपंचायत पर मतदान संपन्न कराया जाना है, जिसमें कुल 04विकास खण्डों जलालपुर, सुजानगंज, रामनगर व मुँगराबादशाहपुर के 15मतदान स्थलों पर मतदान संपन्न कराया जाना है। इस अवसर पर पी.डी.जयकेश त्रिपाठी ने मतदान एवं मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। बैठक में समस्त निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी, समस्त प्रभारी अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी ने प्रतिभाग किया।