जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक शुक्रवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत 31 अगस्त 2023 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण ट्रेंच में स्वीकृति एवं वितरण ऋण की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवंटित लक्ष्य को पूरा करने हेतु अग्रणी जिला प्रबंधक, सभी बैंकर्स, एवं नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर को ऋण देने के लिए पंजाrयन बढ़ाएं। जिलाधिकारी द्वारा डिजिटल लेनदेन, क्यू आर कोड वितरण, असक्रिय वेंडरों को सक्रिय किए जाने तथा स्ट्रीट वेंडर्स की प्रोफाइलिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा, सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, एलडीएम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Previous article
Next article

