Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिय चयन आज

प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिय चयन आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में खेल विभाग एवं उ.प्र.फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 07 से 14 सितम्बर 2023 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद के इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में जूनियर बालिका फुटबाल का जनपदीय चयन परीक्षण 03 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 जुलाई 2007 से 31 दिसम्बर 2009 के मध्य होनी चाहिए। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 04 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से डी.एल.डब्लू. इण्टर कालेज वाराणसी के खेल मैदान पर किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेशीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर अवश्य आयें।