Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआशा बहुओं ने किया अपने मांगो के समर्थन में प्रदर्शन

आशा बहुओं ने किया अपने मांगो के समर्थन में प्रदर्शन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर सिरकोनी के प्रांगण में सोमवार को आशा बहुओं ने अपने मांगो के समर्थन में प्रदर्शन किया। मांग को पूरी होने तक कलम बन्द हड़ताल जारी रहेगी।

संगठन की जिला अध्यक्ष चंद्रकला दुबे ने कहा कि 15 व 16 फरवरी को लखनऊ में एनएचएम के माध्यम से हम लोगों ने अपनी मांग शासन तक भेजी थी। हमारी मांगों को अब तक नही माना गया। इसी लिये हम लोग कलमबंद हड़ताल पर हैं। संगठन की प्रमुख मांगो प्रोत्साहन राशि को हटाकर निश्चित मानदेय दिया जाय। आशा बहुओं को 18हजार तथा आशा संगिनियों को 24 हजार मानदेय दिया जाय। मृतक आश्रित आशा व आशा संगिनियों के परिवार को योग्यता के आधार पर आशा संगिनी के पद पर रखा जाय। 24 घण्टे सेवा देने के कारण 50लाख का बीमा कवर दिया जाय तथा राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिया जाय। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सरिता निषाद सहित भारी संख्या मे आशा व आशा संगिनी मौजूद रही।