Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआवारा पशुओं पर किया जा रहा जुल्म

आवारा पशुओं पर किया जा रहा जुल्म

जौनपुर धारा, खेतासराय। आवारा पशुओं के लिए सरकार ने भले ही पशु आश्रय स्थलों की स्थापना करा दिया है लेकिन सड़कों पर अभी भी तमाम आवारा पशु घूम रहे हैं। इन आवारा पशुओं को गोशाला में न भेजें जाने से लोग इनका मुंह बांधकर इनके साथ जुल्म कर रहे हैं। खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर जमदहां बाजार में लगभग आधा दर्जन आवारा पशु सड़क पर बैठे घूमते नजर आते हैं। इन मवेशियों को आश्रय स्थल में भेजने के बजाय पशुपालक छुट्टा छोड़ देते हैं। ये छुट्टा पशु किसानों की फसल खाकर बर्बाद कर दे रहे हैं। ऐसे में फसलों को बचाने के लिए कुछ लोग इन छुट्टा पशुओं के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं। कुछ छुट्टा पशुओं के मुंह पर प्लास्टिक की बोतल काटकर रस्सी से बांध दिया गया है। ताकि मुंह बंधने से फसलों को खा न सकें। इस तरह इन छुट्टा पशुओं पर हो रहे जुल्म से अपना पेट भरने में असमर्थ हो गए हैं। खाली पेट ऐसे छुट्टा पशुओं की दुर्दशा पर विभागीय अधिकारी मूक दर्शक बने हैं।