जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव से शुक्रवार को न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। सबरहद गांव निवासी फिरतू पुत्र सतई रमेश पुत्र श्रीराम व श्रीराम पुत्र महादेव को न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस एसआई विजय गौड़ ने मय फोर्स के घर पर दबिश दे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
तीन वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा चालान


