Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकेक काटकर मनाया गया प्रजापति ब्रह्मकुमारी शाखा का वार्षिकोत्सव

केक काटकर मनाया गया प्रजापति ब्रह्मकुमारी शाखा का वार्षिकोत्सव

जौनपुर धारा, खेतासराय। गोरारी स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा का सातवां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को केक काटकर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राज योग द्वारा स्वर्णिम भारत की स्थापना के उद्देश्य के साथ वक्ताओं ने चिंतन मनन किया। इस मौके पर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा ने आश्रम का झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का कर्म ही महान होता है। उसे उसके कर्मों का फल अवश्य मिलता है। बदलापुर से पधारी आरती दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव बाबा हैं। हम लोग उनकी शक्तियां हैं। आत्मा अजर अमर और अविनाशी है। इससे पहले प्रभारी वीके दीदी ने अतिथियों को पुष्प और बुके भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, अजीत गुप्ता, डा. जगदीश, डा. लाल बहादुर यादव, अभय मौर्य, नारायण, रूचि उपस्थित रहे।