― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरआवारा कुत्ते के हमले से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की बचाई जान

आवारा कुत्ते के हमले से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की बचाई जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव में कुत्ते के हमले से ग्रामीणो ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई। बता दें कि बुधवार को खेत में दो आवारा कुत्ते मोर को घायल कर रहे थे, किसी तरह से ग्रामीण ने लाठी डंडे की सहायता से कुत्तों को भगाया। घायल मोर के इलाज के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय महराजगंज के डॉ.सचिन सिंह को फोन के माध्यम से अवगत कराया। तत्काल उनके द्वारा एंबुलेंस से डॉ.सुशील यादव सहायक मुन्नू, खुर्शीद द्वारा घायल मोर पक्षी का घर पहुच कर इलाज किया गया। वहीं ग्रामीण ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राष्ट्रीय पक्षी को वन विभाग ले गया।

Share Now...