Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरभागवत कथा सुनने से मिट जाते है सारे पाप : शशिकान्त महराज

भागवत कथा सुनने से मिट जाते है सारे पाप : शशिकान्त महराज

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में क्षेत्रिय भोजपूरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ के पैतृक आवास पर शनिवार को शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन की राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डा.अंजना सिंह व पं.हरिशंकर मिश्रा ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन इंसान के जीवन में श्रीमद् भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान कथा वाचक बाल व्यास शशिकान्त महराज श्रीकाशी शास्त्री वृंदावन धाम वालों ने इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। कथा का आगाज उन्होंने ठाकुर जी की वंदना के साथ किया। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को सुनने मात्र से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि कथा में महाभारत के बारे में विस्तार के साथ बताया गया है। उन्होंने कहा कि ‘महा’ का अर्थ महान, ‘भा’ का अर्थ ज्ञान व ‘रत’ का अर्थ शास्त्र है। यह एक ग्रंथ है, जिसमें इंसान के जीवन की सच्चाई छुपी है। इसके उपरांत उन्होंने परीक्षित प्रसंग सुनाया। कहा कि परीक्षित ने अपनी इच्छा को त्याग कर समाज की भलाई की थी। उन्होंने कहा कि सदैव संसार के हित के लिए कार्य करने वाले परीक्षित के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इसके उपरांत उन्होंने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए,जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। आरती पूजा के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ठाकुर जी की आरती उतारी गई व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सत्यम सेठ, चन्द्रेज़ दुबे, रमेश सेठ, विधायक यादव, सचिन सेठ, अशर्फी सेठ, रमेश सिंह, रामलाल सेठ, विनय वर्मा, धनंजय सिंह पुच्चु, अंकित सेठ, पप्पू मिश्रा, दीपक दुबे व अन्य मौजूद थे।