Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआप पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष को मिला भदोही का प्रभार

आप पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष को मिला भदोही का प्रभार

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को फिर से जान फूंकना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आप पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना को प्रांत में जिम्मेदारी देते हुए जनपद भदोही का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उक्त सम्बंध में नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है, उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे और तन-मन-धन से पार्टी के प्रति कार्य करेंगे, और पार्टी के कार्यों व विचारों को जन जन तक पहुंचाने का तथा बूथ स्तर तक कमेटी तैयार करने का कार्य करेंगे।