― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिलाओं ने सेना को भेजी राखी

महिलाओं ने सेना को भेजी राखी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के उमरवैश्य परिवार की महिलाओं द्वारा सोमवार को भारतीय सीमा पर तैनात जवानों को राखी भेजा और शुभकामनाएं दीं। मुंगराबादशाहपुर नगर की महिला उमरवैश्य परिवार ने भाई बहन के पवित्र बंधन के पावन अवसर पर महिला मण्डल द्वारा भारतीय सीमा पर तैनात देशवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों को भारतीय डाक द्वारा राखी भेजी और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित किया। वहीं जिला उमरवैश्य समाज के महामंत्री डॉ.राकेश कुमार, राजकुमार नेता व विश्वामित्र गुप्ता ने महिला मण्डल का हौसलाअफजाई करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की।इस अवसर पर महिला मण्डल अध्यक्ष संगीता गुप्ता, महामंत्री प्रिया गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता, नूतन गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सत्यभामा गुप्ता, ममता गुप्ता, बीना गुप्ता दिव्या गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

Share Now...