Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्लेसमेंट ड्राइव में 10 विद्यार्थियों का चयन, रोजगार कौशल पर जोर

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट ड्राइव में 116 विद्यार्थियों ने अभिरुचि एवं योग्यता परीक्षण में हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जबकि कंपनी प्रतिनिधियों ने रोजगार कौशल और उद्योग की जरूरतों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
Homeअपना जौनपुरआठ हजार श्रद्धालुओं को कुंभ स्नान कराएंगे विधायक

आठ हजार श्रद्धालुओं को कुंभ स्नान कराएंगे विधायक

  • आज पिलकिछा तिराहे से पहला जत्था होगा रवाना

जौनपुर धारा,खुटहन। विधायक रमेश सिंह ने  विधानसभा क्षेत्र के आठ हजार श्रद्धालुओं को कुंभ स्नान कराने का निर्णय लिया है। स्नान के लिए श्रद्धालु चार अलग अलग तिथियों में पचास पचास बसों से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। उन्होंने यह जानकारी बुधवार को स्थानीय डाक बंगला पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी है। विधायक ने बताया कि विधानसभा के अलग अलग मंडलों से चार अलग अलग तिथियों पर पचास पचास बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होंगी। 6फरवरी की भोर पिलकिछा तिराहे से खुटहन और सौरइयां मंडल के लगभग ढाई हजार श्रद्धालुओं को लेकर बसे रवाना होगी। शाम तक इन्हें वापस इसी स्थान पर छोड़ा जायेगा। इसके बाद दूसरा जत्था 8फरवरी को अर्सियां और जमुनियां मंडल,13को शाहगंज मंडल व नगरपालिका तथा 15 फरवरी को निषाद पार्टी के हजारों कार्यकर्ता बस द्वारा संगम स्थल पहुंच स्नान दान कर पूण्य अर्जित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा निःशुल्क रहेगी। उनके लिए भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर बेचन पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष बसंतलाल मौर्या, वंश बहादुर पाल, रंगीले विश्वकर्मा, राजू सिंह, शशांक तिवारी, आदेश मिश्रा, सत्यनारायण बिन्द आदि मौजूद रहे।