Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद में दबंगों ने किया धारदार हथियार से वार

जमीनी विवाद में दबंगों ने किया धारदार हथियार से वार

  • गंभीररूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर, छानबीन में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत सोहनी ग्राम में मंगलवार की सांय दबंगों ने मकान के सामने खेत में युवक को धारदार फावड़े से मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी गौरव सिंह पुत्र छेदी सिंह का खेत उनके मकान के सामने स्थित है। गौरव अपने खेत पर गया हुआ था कि ग्राम के ही शोभनाथ पुत्र सुबेदार सिंह व उनका पुत्र राकेश सिंह धाराधार फावड़ा लेकर आये और गौरव को माँ बहन की गाली देते हुये मारने पीटने लगे। दाव पाते ही राकेस सिंह ने गौरव के सर पर फावड़ा चला दिया गौरव के सर पर फवड़ा लगते ही वह गिर पड़ा तो शोभनाथ व राकेश ने लाठी डंडों से मारपीट कर लहू लुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकलें। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से पर्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल मुआयना कराते हुए कार्यवाही में लग गयी।