जौनपुर धारा, जौनपुर। धमार्पुर विकास खण्ड कार्यालय में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अपने- अपने ग्राम पंचायतों में जिन बीसी सखियों ने बेहतर कार्य किया है ऐसी आठ बीसी सखियों को धमार्पुर ब्लॉक के प्रभारी बीडीओ संजय श्रीवास्तव ने साड़ी देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बीसी सखियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जब तक आधी आबादी सशक्त नहीं होगी तक तक भारत पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता है और इस दशा में बीसी सखियों का योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रीतम सिंह, एडीओ पंचायत लालजी राम, सेक्रेटरी राजेश यादव, अखिलेश कुमार गौड़, श्रुति गुप्ता, बेलाल, नील कमल व ऋषभ आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आठ बीसी सखियों को किया गया सम्मानित


