सुइथाकला। शनिवार अपराह्न बादलों के झुरमुट के बीच हुई, बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से गलगला शहीद (जुनेदपुर) गांव में एक छ: माह की गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चरवाहों के बाल बाल बचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा सा हो गया। बताया जा रहा है कि उक्त गांव के चरवाहे अपराह्न अपने पशुओं को लेकर चराने हेतु उक्त गांव के चलनिया तालाब की तरफ गए थे। दोपहर से ही आसमान में काले बादल झुरमुट के रूप छाए हुए थे। लगभग साढ़े चार बजे के आसपास हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें गांव निवासी पशुपालक विजय बहादुर यादव की भैंस उसके चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए चरवाहे एक पेड़ के छांव में चले गए थे जिससे वे उसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा सा लग गया। चरवाहों के बाल-बाल बचने पर जहां लोगों के राहत की सांस ली, वहीं पशुपालक पशुधन की हानि से चिंतित नजर आया। हालांकि इस बाबत उपजिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव ने बताया कि हल्का लेखपाल को भेजकर मामले को दिखवाता हूं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गर्भवती भैंस की मौत


