जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका आंचल मौर्या पुत्री सुशील मौर्य ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आरडी परेड में सम्मिलित होने के बाद गुरूवार को अपने मूल जनपद एवं कॉलेज मोहम्मद हसन में पहुंची जिसमें छात्र-छात्राओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने बुके देकर उसे सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि आज के वर्तमान समय में छात्राएं सशक्त एवं मजबूत हो रही हैं हर क्षेत्र में अपना एक स्तंभ स्थापित कर रही हैं इसलिए अपना भारत देश पुन: सोने की चिड़िया बनने के लिए अग्रसर है। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह, डॉ. राकेश कुमार बिंद, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ. शाहिदा परवीन, डॉ. प्रेमलता गिरी, अहमद अब्बास खान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविका सेवक एवं सेविका मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
आंचल का कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

Previous article

