जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज ब्लाक के भेगीपट्टी गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यप्रकाश चौहान ने गांव के विनोद मिश्रा, प्रेमचंद्र मिश्रा और सन्तोष पाण्डेय के खिलाफ एक तालाब और भीटा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। बुधवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रधानपति ने बताया कि कब्जा करने वाले लोग न तो तालाब की साफ सफाई करने दे रहे हैं और न ही भीटा की जमीन पर रास्ता ही बनवाने दे रहे हैं। जब भी प्रयास किया जाता है तो वे उसे रोक देते हैं। एसडीएम ने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सतीश चन्द्र तिवारी, अरविन्द चौहान, विनोद कुमार, शिवकुमार, चन्द्रभान चौहान, जोखू प्रजापति, राजेन्द्र चौहान आदि रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अवैध कब्जे को लेकर सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

Previous article

