जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश की योगी सरकार ने अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा है। योगी आदित्यनाथ ने खनन माफियाओं का गोरखधंधा बंद कराने के लिए दृढ़ता दिखायी और कड़े निर्देश भी जारी किये लेकिन थाना क्षेत्र अन्तर्गत अमोध गांव में स्थित बसुई नदीं में से खनन माफियाओं द्वारा प्रतिदिन धड़ल्ले से जेसीबी द्वारा अवैध मिट्टी का खनन हो रहा है। सम्भ्रान्तजनों का कहना है कि इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है और हीलाहवाली करते रहते हैं। लोगों का कहना है कि कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग मुख्यमन्त्री से शिकायत करेंगे। वहीं इस बारे में जिला खनन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है और जांचकर संबंधित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
अमोध में खुलेआम हो रहा अवैध खनन, नहीं हो रही कार्रवाई

Previous article

