Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमेनअभी से बढ़ने लगा आईपीएल 2023 का रोमांच

अभी से बढ़ने लगा आईपीएल 2023 का रोमांच

IPL 2023, New Captains of Teams: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीज़न यानी आईपीएल 2023 का रोमांच अभी से बढ़ने लगा है. फैंस अभी से आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्रिकेट के इस ग्रैंड लीग के लिए सभी टीमों ने अभी से रणनीति बनाना भी शुरू कर दिया है. इस बार आईपीएल में कई टीमें नए कप्तान के साथ उतरेंगी. ऐसे में आईपीएल 2023 में कौन सी टीम नए कप्तानों के साथ उतरेगी आज हम आपको बताएंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद – एडन मार्करम
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक बार की आइपीएल चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद नए कप्तान के साथ उतरने वाली है. हैदराबाद की टीम ने इस आज ही आईपीएल के अगले सीजन के लिए एडन मार्करम के रूप में नए कप्तान का एलान किया है. मार्करम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका टी20 लीग के पहले सीजन में भी सनराइरजर्स ईस्टर्न कैप को खिताब दिलाया था. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद को भी मार्करम से यही उम्मीद होगी की वह टीम को दूसरा आईपीएल खिताब दिलवाएंगे.

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वॉर्नर
ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में इस बार आईपीएल 2023 में उतरने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने नए कप्तान का एलान कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार अनुभवी ताबड़तोड़ ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को टीम की कमान सौंपी है. वॉर्नर लंबे समय तक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी कर चुके हैं. उनकी कप्तानी में ही हैदराबाद की टीम आईपीएल चैंपियन बनी थी. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को भी वॉर्नर ने यही उम्मीद रहेगी वो इस फ्रेंचाइजी को पहला खिताब दिलाएंगे.

पंजाब किंग्स – शिखर धवन
आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की नए कप्तान के साथ उतरने वाली है. दरअसल, टीम ने भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अपना कप्तान बनाया है. शिखर को कप्तानी मयंक अग्रवाल को रिलीज करने के बाद दिया गया था. धवन भारतीय टीम के लिए भी कई मौके पर कप्तानी कर चुके हैं और टीम को सफलता दिला चुके हैं. ऐसे में पंजाब यही चाहेगी की शिखर टीम को आईपीएल में चैंपियन बनाएं.