जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात व जनपद पुलिस द्वारा वाहनों पर ‘जाति सूचक, सम्प्रदाय सूचक, पद सूचक, अन्य आपत्ति जनक शब्द, चित्र’ के विरुद्ध संघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन का कार्यवाही किया गया। गुरूवार को निदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उ.प्र.के निर्देश पर वाहनों पर ‘जाति सूचक, सम्प्रदाय सूचक, पद सूचक या अन्य आपत्ति जनक शब्द, चित्र’ के विरुद्ध 48 घण्टे का विशेष अभियान चलाये जाने के दुसरे दिन पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा के निर्देश में यातायात प्रभारी जी.डी.शुक्ला, सभी निरीक्षक यातायात तथा जनपद के समस्त थाना प्रभारी ने प्रवर्तन की कार्यवाही किया।इस दौरान 417 का चालान, वाहनों पर ‘जाति सूचक, सम्प्रदाय सूचक, पद सूचक अन्य पर 278 का चालान कर कुल 5,36,000 रूपये का शमन वसूल किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
अभियान चलाकर किया चालान, वसूले शमन शुल्क

Previous article


