Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकेन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए आप ने किया विरोध प्रदर्शन

केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए आप ने किया विरोध प्रदर्शन

  • सीएजी रिपोर्ट में हुए महाघोटालों की जांच के संबंध में सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ 24 अगस्त को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह मांग करती है कि मोदी सरकार के इन महाघोटाले के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच निर्देशित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएजी रिपोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण से लेकर आयुष्मान योजना और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किये जा रहे निर्माण में भारी हेराफेरी की खबरें उजागर हुई हैं। इस रिपोर्ट से स्पष्ट है विâ देश की जनता के पैसों का खुला भ्रष्टाचार हुआ हैं। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसी प्रकार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात नहीं की जा रही हैं। उक्त प्रदर्शन में जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विवेक यादव विक्की, गालिब शेख, अमित विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार, महेश यादव, दिलीप सरोज, हरिश्चंद्र, धीरज कुमार, शुभम श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, केपी गुप्ता, महेंद्र पाल, अरुण भास्कर, रमाकांत चौबे, मोहम्मद शमीम, रमेश केसरी, बंटी अग्रहरि, अनिल कुमार, सोनू यादव, विशाल यादव, अवधेश यादव, जिया लाल यादव, सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।