Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

  • जीविका चलाने के लिए मोटर मैकेनिक का काम करता था सोनभद्र
  • मारकुंडी से दूर पटवल में मिला मैकेनिक का शव

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के उसराभादी गांव के महेंद्र यादव अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए सोनभद्र जनपद में मोटर मैकेनिक का काम करता था। बुधवार को उनका शव चोपन के पटवल थाना क्षेत्र में मिला। स्थानीय पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को मौत की सूचना दी। क्षेत्र के उसराभादी गांव निवासी 45 वर्षीय महेंद्र यादव पुत्र राजपत यादव 15 वषों से सोनभद्र जनपद के मारकुंडी में मोटर मैकेनिक का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। लेकिन बुधवार की भोर में चोपन के पटवल में संदिग्ध परिस्थितियों में महेंद्र यादव का शव पानी में मिला। जिसकी शिनाख्त पुलिस ने करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही पत्नी चिंता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजन चोपन पहुंच कर शव को घर लाये। देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के दो बेटा विशाल व विकास और एक मंजू बेटी है, और तीनों अभी नाबालिग है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।