Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअभय चौहान का वाराणसी फुटबॉल छात्रावास के लिए हुआ चयन

अभय चौहान का वाराणसी फुटबॉल छात्रावास के लिए हुआ चयन

  • क्षेत्र में खुशी, साथी फुटबॉल खिलाड़ियों ने दी बधाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी अभय कुमार चौहान का वाराणसी फुटबॉल छात्रावास के लिए चयन हुआ है। उनका चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। अभय के कोच संतराम निषाद ने बताया कि अभय का चयन बरेली में आयोजित प्रादेशिक फुटबॉल कैम्प प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। अभय चौहान फिलहाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी केराकत के खिलाड़ी हैं। जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर जिले के क्रीड़ा अधिकारी अतुल कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में चंदन सिंह और मनीष निषाद ने अभय को प्रशिक्षण दिया। अभय के चयन पर रूपेश शर्मा,  सन्तराम निषाद, अरविन्द यादव, प्रेम नारायण यादव, नवनीत यादव, कयाम खान, मनीष सोनकर,  बीरू यादव, राजेश यादव, राजेश साहू, स्वतन्त्र यादव आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।