Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में जनपद में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष मंडल कार्यकारिणी, वाराणसी व जिला कार्यकारिणी जौनपुर ने अपने तमाम पदाधिकारियों, सदस्यों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अपनी भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आरंभ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। उपस्थित लगभग सभी लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं में मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में ऐतिहासिक निर्णय लेकर पटवारी पद समाप्त कर लेखपाल पद सृजित किया था। उन्होंने कहा कि श्री सिंह की सोच थी जब तक देश का किसान मजबूत नहीं होगा तब तक देश का समुचित विकास नहीं होगा। देश की 90ज्ञ् आबादी गांव में निवास करती है। जब गांव आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी देश स्वस्थ होगा। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धनीराम यादव ने बताया कि चौधरी चरण सिंह किसानों, मजदूरों, दलितों के बड़े मसीहा थे। ये हमेशा गरीबों के लिए चिंतित रहते थे, कैसे उनका उत्थान हो इस दिशा में भी निरन्तर कार्य करते रहते थे। उनके द्वारा किसान व देश हित में लिये गए कड़े फैसले के फलस्वरूप ही आज हम लोग चलने के काबिल हैं। हम लोग आज उनकी 36वीं पुण्यतिथि पर अपने श्रद्धा सुमन पार्टीजनों के साथ अर्पित कर रहे हैं। अमरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शीर्ष राजनीतिक नेता चौधरी चरण सिंह की समाधि देश की राजधानी दिल्ली स्थित किसान घाट के रूप में जानी जाती है, क्योंकि चौधरी चरण सिंह को देश के प्रधानमंत्री से ज्यादा किसान नेता के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तारिक अली खान ने किया। इस अवसर पर प्रान्तीय नेता अशोक कुमार यादव, समरजीत यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अशोक कुमार प्रधान, सुभाष निषाद, गोलू निषाद जिला उपाध्यक्ष, वंश नारायण यादव, विनय यादव, नागेन्द्र यादव, अभयराज ठेकेदार, अतुल यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, प्रखर श्रीवास्तव, डॉ. एसए रिजवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।