Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअब होगी आर पार की लड़ाई : डॉ.अतुल प्रकाश

अब होगी आर पार की लड़ाई : डॉ.अतुल प्रकाश

जौनपुर धारा,जौनपुर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर पूरे प्रदेश में 1 मार्च से अनवरत बांह पर काली पट्टी बांधकर के बिना संसाधन उपलब्ध कराये ही जबरदस्ती निजी सिम से डिजिटलाइजेशन कराए जाने का विरोध चल रहा है। ना तो विभागीय सिम है और ना विभागीय डाटा है। केवल वेतन रोकने, निलंबित करने आदि का भय दिखाकर मानसिक रूप से शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। वर्तमान समय में शिक्षक बहुत ही मानसिक यंत्रणा के दौर से गुजर रहे हैं। विद्यालय को 10:00 बजे से ना संचालित कर कर 9:00 बजे से संचालित करा कर उस पर भी टाइम एण्ड मोशन के नाम पर विद्यालय बंद होने के आधे घंटे बाद तक रुकने जैसा आदेश पारित करके शोषण और उत्पीड़न करने का नायाब तरीका अपनाया गया है। ऐसे ही आदेशों का पुरजोर विरोध करते हुए 18 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर आगामी 11 मार्च को 11:00 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।