Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअबूझ हाल में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान...

अबूझ हाल में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना गेट के सामने शाहगंज मार्ग पर संचालित एक हार्डवेयर की दुकान में सोमवार की देर रात अबूझ हाल में लगी आग से लगभग सात लाख का सामान व दुकान में रखा कागजात जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शेरापट्टी गांव निवासी अखिलेश कुमार यादव की सरस्वती मशीनरी के नाम से वर्षों से दुकान संचालित है। रोज की तरह वे शाम को दुकान का शटर बंद कर घर चले गए। आधी रात को दुकान के भीतर से धुआं का गुबार उठता दिखा। साथ ही साथ प्लास्टिक के जलने की बदबू आने लगी। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दुकान संचालक को दी। वह भागते हुए पहुंचे। शटर को खोला तो भीतर सारा सामान धू-धू कर जल रहा था। विद्युत कनेक्शन काटने के बाद लोगों ने पानी फेंक आग पर काबू पाया। दुकानदार का आरोप है कि दुकान में रखा सात लाख से अधिक कीमत का सामान व आवश्यक कागजात जल गया।