― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में दो घायल

सड़क दुघर्टना में दो घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी 22 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र मनोज कुमार मंगलवार की सुबह बाइक से शाहगंज आ रहा था कि इमरानगंज बाजार में अज्ञात व्ााहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं बीती देर रात सरपतहां थाना क्षेत्र के भुसौड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र स्व. लालमन सिंह अपने बाइक से घर जा रहे थे कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर अरसिया मोड़ के समीप एक पुलिया से टकरा गई जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां दोनों घायलों का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Share Now...