― Advertisement ―

spot_img
Homeखेलअपने पुराने फॉर्मेट में खेला जाने वाला है IPL

अपने पुराने फॉर्मेट में खेला जाने वाला है IPL

इंडियन प्रीमियर लीग एक बार फिर से अपने पुराने फॉर्मेट में इस बार खेला जाने वाला है जहां पर टीमों अपने होम ग्राउंड पर भी मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा. इससे पहले कोरोना महामारी की वजह से लगी पाबंदियों को अब पूरी तरह से हटा लिया गया है. जिसके बाद अब सभी 10 टीमों को दूसरे टीमों के होम ग्राउंड पर जाकर भी मुकाबले खेलने होंगे. इस सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है वहीं 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले की टिकट बिक्री ऑनलाइन शुरू हो चुकी है.

लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा जो लखनऊ फ्रेंचाइजी का होम ग्राउंड है. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होगा. इस मैच को लेकर टिकट बिक्री की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है, जिसमें पेटीएम इनसाइडर पर मैच की टिकट को बुक किया जा सकता है. किसी भी फैन को इस मैच की टिकट बुक करने के लिए पेटीएम इनसाइडर की वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद वहां पर उन्हें इस मैच की टिकट खरीदने के लिए बने आइकन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद जिस कीमत की टिकट को आप बुक करना चाहते हैं उसपर क्लिक करके सीट सिलेक्ट करने के बाद पेमेंट करना होगा टिकट बुक हो जाएगी. एक यूजर 4 टिकट से अधिक बुक नहीं कर सकता है.इस मुकाबले की टिकट की कीमत को लेकर बात की जाए तो उसमें सबसे कम कीमत की टिकट 499 रुपए की है, जिसमें 58 रुपए के करीब बुकिंग फीस लगने के साथ एक टिकट की कीमत कुल 577 रुपए पड़ेगी. वहीं इसके बाद जैसे-जैसे टिकट का प्राइस बढ़ेगा बुकिंग फीस में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

Share Now...