Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का हुआ शुभारंभ

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का हुआ शुभारंभ

जन जन तक पहुंचायें योग : विशेष सचिव आयुष विभाग

जौनपुर धारा,जौनपुर। ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का शुभारंभ विशेष सचिव आयुष विभाग हरीकेश चौरसिया ने विकास खण्ड रामपुर के परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होने बताया कि लम्बे जीवन और सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए योग एक आध्यात्मिक अभ्यास है, जिसके क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का अभ्यास प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से  करना चाहिए। विशेष सचिव द्वारा बताया गया कि इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य है, इसलिए धरा के कोने-कोने तक भारत की प्राचीनतम विरासत योग को पहुंचाकर पूरे विश्व को योग से आच्छादित करना है। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। जिसमें सर्वाइकल, स्पोंडलाइटिस, कमर, रीढ़ की हड्डी और कंधों से सम्बंधित सरल और सहज व्यायामों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों को बताया गया। प्राणायामों के तहत कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास कराकर सभी साधकों को संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ. कमल, खण्ड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, योग प्रशिक्षक विकास कुमार, सुरेन्द्र पटेल, तेज बहादुर पटेल, राजनाथ, उत्तम जायसवाल, संजय यादव, अमित सिंह, दीपचंद के साथ आयुष विभाग के सभी चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहें।