जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा में बैठकर महिलाओं की सोने की नगदी रुपए चुरा लेने वाली अंतर्जनपदीय चार महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के करौती नईगंज निवासिनी नेहा पांडे पत्नी रजनीश कुमार पांडे अपनी मां के साथ ई रिक्शा से गुरुवार दिन के लगभग 11:00 बजे बैंक जा रही थी। जब इनका ई रिक्शा नईगंज शुक्ला ट्रांसपोर्ट के पास पहुंचा इस समय चार महिलाएं उसी ई रिक्शा पर सवार हो गई। चारों महिलाएं बैठने के बाद तरह-तरह की हरकत करने लगी। इसी बीच में चारों ने साजिश करते हुए नेहा पांडे की मां के गले से सोने की चेन काट लिया और चारों उतरकर जाने लगे। जैसे ही नेहा पांडे को आभार हुआ उन्होंने शोर मचाया आसपास समेत लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और चारों को पड़कर चेन बरामद कर लिया। इस समय गस्त करते पुलिस भी पहुंच गई। चारों महिलाओं को कोतवाली लाया गया जहां चारों के खिलाफ महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं की लाज लज्जा का ध्यान रखते हुए महिला कांस्टेबल को सौंप दिया। पकड़ी गई महिलाओं में नीतू पत्नी सूरज बिरला पत्नी सुजीत कुमार तीसरी पार्वती पत्नी कतवारु और चौथी जाह्नवी पुत्री वीरेंद्र कुमार सभी निवासी लखनापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर की निवासी बताई गई है। पुलिस ने इनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अन्तर्जनपदीय चार महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Previous article

