Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअनुशासन से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : प्रो. आलोक

अनुशासन से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : प्रो. आलोक

  • टीडीपीजी कालेज में अनुशास्ता समिति की बैठक आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में मंगलवार को महाविद्यालय में अनुशासनात्मक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जनपद प्रशासन और महाविद्यालय के अनुशास्ता समिति एवं छात्र छात्राओं तथा छात्र नेताओं की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष लाइन बाजार, चौकी इंचार्ज टीडी कॉलेज एवं महिला थाना प्रभारी भी उपस्थित रही। छात्र छात्राओं एवं छात्र नेताओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने कहा कि  महाविद्यालय के अनुशासन के साथ खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अभी विगत कुछ दिन पहले जिन अराजक तत्वों ने एक छात्र की पिटाई की थी उनके खिलाफ प्राशासन द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही कालेज एवं प्रशासन द्वारा की गयी है। शैक्षिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष लाइन बाजार ने कहा कि जो छात्र पठन-पाठन में रुचि ले रहे हैं उन्हें हर प्रकार संभव मदद की जाएगी। महाविद्यालय में कोई बाहुबली बनने का प्रयास करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा तथा उसके खिलाफ प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी। महिला थाना प्रभारी स्नेहा ने कहा कि जो भी छात्र, छात्राएं महाविद्यालय में हैं उन्हे किसी भी प्रकार से असुविधा नहीं होगी। कोई भी छात्रा अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को महिला हेल्पलाइन पर वह सूचना दे सकती है, उसके नाम को गुप्त रखा जाएगा। मुख्य अनुशास्ता डॉ. राजीव रतन सिंह ने कहा कि  महाविद्यालय में अनुशासन महाविद्यालय की प्रथम वरीयता है जिसे हमारे अनुशासन मंडल द्वारा व्ाâड़ाई से पालन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में 5 छात्रों को निष्कासित भी किया गया है। कार्यक्रम में अनुशासन मंडल के सदस्य डॉ. हरिओम त्रिपाठी, डॉ. रीता सिंह, डॉक्टर जेपी सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, डॉ. जितेश सिंह, डॉ. अवनीश सिंह, विशाल सिंह, अजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।