जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार से मंगलवार की भेर पुलिस ने घेरेबंदी कर हत्या के आरोप में वांछित चल रहे बीस हजार के इनामिया को धर दबोचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया। सीओ शाहगंज चोब सिह ने बताया कि गत 8 सितंबर को इसी थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी आनंद शर्मा उर्फ सोले जो कि चंदापुर बाजार में सैलून की दुकान चलाता था किसी रंजिश को लेकर उसे मेंढ़ा गांव निवासी जवाहर सोनी, बदलापुर थाना क्षेत्र के दुगौली निवासी अजहर व इसी थाना क्षेत्र के कूहींकला गांव निवासी पेंटर और सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी सभापति विश्वकर्मा बहला फुसलाकर कर सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र स्थित महावीर धाम बिजेथुआ ले गये जहां तालाब में नहाते समय पानी में डूबकर आनन्द शर्मा की संदिग्ध मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर उक्त चारों के खिलाफ थाने में हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई। इस दौरान चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या की साजिश में शामिल दो और आरोपितों का नाम मामले की छानबीन के दौरान आया जिसमें एक बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी सूरज बेनवंशी शामिल पाया गया। उसके घर कई बार दबिश दी गई लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। मंगलवार की भेर मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रभारी उप निरीक्षक राजित राम यादव, हेड कांस्टेबल सुदर्शन यादव, संतोष यादव, शिवाकांत त्रिवेदी और शशीकांत ने घेराबंदी कर उसे रामनगर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
हत्यारोपी बीस हजार का इनामिया धराया

Previous article
Next article

