जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के चौबहां गांव के पास अनियंत्रित बाइक पुलिया से जाकर टकरा गयी जिसमें बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। थाना क्षेत्र के अमावांकला निवासी शैलेन्द्र पुत्र श्यामू एवं शैलेश तथा सुजीत के साथ बाइक पर बैठकर शाहगंज जा रहे थे कि उक्त स्थान पर बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी जिसमें तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों में दो युवकों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है जबकि जख्मी शैलेन्द्र की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, तीन जख्मी

Previous article
Next article

