Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित बाइक गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

अनियंत्रित बाइक गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

जौनपुर धारा, चंदवक। आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह गोमती नदी पुल के पास तेज गति के कारण अनियंत्रित बाइक पंद्रह फिट गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को इलाज के लिए सीएचसी डोभी ले गई जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने 20 वर्षीय अमरनाथ निषाद को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दो का इलाज चल रहा है। क्षेत्र के बलुई गांव निवासी अमरनाथ निषाद पुत्र रविन्द्र, शनि निषाद (19) व राज गौरव (20) पुत्र सुरेन्द्र एक ही अपाची बाइक से चंदवक से तेज गति से आ रहे थे। चंदवक गोमती पुल के उत्तरी छोर पर बाइक अनियंत्रित हो आगे पंद्रह फिट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को सीएचसी डोभी ले गई जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने अमरनाथ को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।