जौनपुर।शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से करोड़ों रुपए के घोटाले और भ्रष्टाचार का आरोप अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद पर लगाया है। उन्होने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता यहां पर 3वर्षों से हैं जबकि इनका दो बार ट्रांसफर हो चुका है। यह हाई कोर्ट से स्टे लेकर यहां पर जमे हुए हैं। गलत गतिविधियों में शिथिलता एवं भ्रष्टाचार के कारण इनका स्थानांतरण हुआ था। चंद्र प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि विगत 3 वर्षों से 7 से 8 करोड़ का फर्जी भुगतान किए हैं। इसमें एई एके यादव और अखिलेश यादव शामिल हैं। राममिलन यादव लेखा अधिकारी जब आए थे तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा दिया था। राजेंद्र प्रसाद ने प्रयास करके एक महीने की छुट्टी लेने के लिए बाध्य कर दिया। जिससे लेखा अधिकारी छुट्टी पर चले गए। इस बीच में धुआंधार फर्जी भुगतान किया गया। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
अधिशासी अभियंता पर लगा फर्जी भुगतान का आरोप

Previous article

