जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के गांव में मामूली बात पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। शिकायत लेकर थाने पहुंची पत्नी का पुलिस ने पीएचसी सोंधी में मेडिकल कराने के बाद पति के विरुद्ध मारपीट का एनसीआर दर्ज किया है। सोंगर गांव निवासी एक 30वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को उसने अपनी बेटी को कोई सामान लेने गांव के एक दुकान पर भेज रही थी। इस पर उसके पति ने विरोध किया तो पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार पत्नी की तहरीर पर पति हबीब के विरुद्ध एनसीआर दर्ज करके मामले की छानबीन की जारही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पत्नी ने पति के विरुद्ध दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा

Previous article

