― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात वाहन की चपेट में आने बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास स्थित हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मिली जानकारी के अभिषेक सिंह उम्र 38वर्ष एवं अनिकेत सिंह उम्र 35वर्ष निवासी खेतासराय जो आपस सगे भाई हैं, बुधवार को वाराणसी से आवश्यक कार्य निपटाकर दो एक बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि लाइन बाजार थानाक्षेत्र के नेवादा गांव के पास स्थित हाइवे पर किसी उक्त बाइक सवार युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये। जिससे मौके पर ही अभिषेक सिंह की दर्दनाक मौत हो गयी तथा अनिकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुॅची लाइन बाजार पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, जबकि घायल अनिकेश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया।

सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर

जौनपुर धारा,सुइथाकला। बुधवार अपराह्न क्षेत्र खानपुर चौरवा के पास लखनऊ बलिया राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में दोनों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने एक युवक की मौत हो जाने की पुष्टि की, वहीं दूसरे की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार अपराह्न क्षेत्र के उक्त मार्ग पर शाहगंज की तरफ से दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर दो युवक सूरापुर की तरफ जा रहे थे।वे जैसे ही खानपुर चौरवा के पास पहुंचे कि पीछे से लोहा लादकर जा रहा पिकप चालक ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि वह आगे चल रही दूसरी बाइक से टक्कर खा गयी। जिसमें दोनों गिर कर घायल हो गए। उसी दौरान टक्कर के बाद फरार होने के चक्कर में सड़क पर गिरे एक युवक को रौंदते हुए निकल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो, जबकि दूसरा घायल हो कर तड़पता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को स्थानीय सीएचसी ले गयी। जहां चिकित्सक ने जहां एक युवक की मौत की पुष्टि की वहीं दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृत युवक की पहचान कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के सुरिश गांव निवासी विकास 25पुत्र साहब लाल के रूप में हुई। घायल युवक आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र बहिरापारा गांव निवासी सौरभ 22पुत्र राम आसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर मृत युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तत्पश्चात पंचनामा के बाद पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर बेटे की मौत की सूचना पर सुरिश गांव में मातम का माहौल छा गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइक की आमने सामने हुई टक्कर, दो घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार दो घायल हो गए। केराकत थाना क्षेत्र के भोगीपट्टी गांव के धंजू अपनी बाइक से बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे जौनपुर शहर के तरफ जा रहे थे। बाइक जैसे ही जौनपुर- केराकत हाइवे पर जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार पहुचे तभी सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के कारण एक बाइक सवार धंजू(59) और दूसरा बाइक चला रहा सोनू (22)निवासी केराकत घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने दोनो घायलों को इलाज के लिए सीएचए मुफ्तीगंज भिजवाया।

Share Now...