Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअज्ञात कारणों से भूसा घर में लगी आग, भारी नुकसान

अज्ञात कारणों से भूसा घर में लगी आग, भारी नुकसान

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के थून्हीं गांव में सोमवार देर रात भूसा घर में अज्ञात कारणों से आग लग ग्ाई जिससे उसमें रखा लगभग 80 क्विंटल भूसा व वहां रखी कीमती लकड़ियां जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि छत का छाजन क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह भुक्तभेगी को जब जानकारी हुई तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। उसने पहुंच कर आग बुझाई। उक्त गांव निवासी सपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन सिंह ने घर से थोड़ी दूर पर भूसा व अन्य सामान रखने के लिए पक्के हाल का निर्माण कराया है। हाल में गेहूं की मड़ाई के बाद लगभग अस्सी क्विंटल भूसा उसमें दो दिन पहले रखा गया था। इसके अलावा उसमें शीशम की कीमती लकड़ियां रखी गई थीं। सोमवार की रात अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। घर से दूर होने के कारण पता नहीं चल पाया। सुबह भुक्तभेगी को जब जानकारी हुई तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था। छत भी क्षत विक्षत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दे दी गई है। घटना स्थल के निरीक्षण से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह असामाजिक तत्वों की करतूत है।