Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरगौशाला प्रकरण में हाईकोर्ट ने नोटिस भेज मांगा जवाब

गौशाला प्रकरण में हाईकोर्ट ने नोटिस भेज मांगा जवाब

  • फर्जी मुकदमे से क्षुब्ध पत्रकारों ने दाखिल की थी याचिका

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के पेसारा गांव में स्थिति स्थाई गौशाला की सच्चाई को उजागर करने पर चार पत्रकारों पर फर्जी तरीके से प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान को आगे करके गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पत्रकारों द्वारा पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को पत्रक भेज न्याय की गुहार लगाई थी। प्रशासन की बेरुखी रवैया से क्षुब्ध होकर पत्रकारों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने सोमवार की सुबह पत्रकारों की तरफ से दाखिल रिट पर डबल बेंच ने सुनवाई की। सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला ने केराकत कोतवाली में दर्ज एफआईआर को आपत्तिजनक मान फटकार लगाते हुए प्रथम सूचना देने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।