बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के फैंस के लिए आज का दिन काफी खास है। क्योंकि उनकी फिल्म ‘भोला’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। लेकिन इसके साथ फिल्म के दर्शकों को सरप्राइज पैकेज के तौर पर स्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मैदान’ का टीजर भी देखने को मिला। यह टीजर अब सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। टीजर में अजय का अंदाज देखकर आप भी सीटियों बजाएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। हालांकि बोनी कपूर के प्रोडक्शन बैनर तले बनी इस फिल्म के पहले सामने आ चुके पोस्टर में यह बात सामने आ ही चुकी थी। लेकिन अब इस टीजर ने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है। क्योंकि इस कोच को देखकर लोगों को ‘चक दे इंडिया’ वाले शाहरुख खान की याद आ रही है। जहां हम देख सकते हैं कि इंटरनेशनल मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी बिना जूतों के मैदान में हैं। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में है, साथ ही उनके साथ साउथ फिल्म एक्ट्रेस प्रियामणि राज भी अहम किरदार में दिखेंगी। फिल्म में गजराज राव भी अहम किरदार निभाते हुए दिखने वाले हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म 23 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म अजय देवगन इंडियन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की असल जिंदगी को पर्दे पर दिखाएंगे। वह दौर भारतीय फुटबॉल का स्वर्णिम दौर कहा जाता है। लेकिन रहीम किन मुश्किलों का सामना करते हुए टीम को आगे बढ़ा सके यह फिल्म में दिखाया जाएगा।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ के टीजर ने उड़ाया गर्दा

Previous article

